स्वदेशी उत्पादनों को प्राथमिकता से बनेगा आत्मनिर्भर और विकसित भारत - धरम

स्वदेशी उत्पादनों को प्राथमिकता से बनेगा आत्मनिर्भर और विकसित भारत - धरम

पथरिया - बुधवार को सरगांव पथरिया मंडल की संयुक्त  “आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला” का आयोजन ग्राम धरदेई के रीपा परिसर में  किया गया जिसमें मुख्यवक्ता  हमारे क्षेत्र के विधायक  एम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय धरमलाल कौशिक  रहे । कार्यशाला में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओ को स्वदेशी एवम  आत्मनिर्भर भारत के लिये जनजगरुक्ता लाने प्रशिक्षित किया गया  कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से स्वदेशी एवं अपने क्षेत्र में निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक  इस्तेमाल एवं खरीददारी  कर अपने भारत  को आत्मनिर्भर देश बनाने का आह्वान किया गया । मुख्य वक्ता धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज तीव्र गति से आर्थिक ताकत बन रहा है यदि नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे तो जल्द ही आत्मनिर्भर भारत और विकसत भारत का लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा देश को आर्थिक ताकत बनाने स्वदेशी अपना हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व होना चाहिए ।  यह कार्यशाला  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी आइए, हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने  तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएँ। स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत के जिला सहसंयोजक एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने कहा कि स्वदेशी के लिये जनजागरण लाना है स्थनीय वस्तुओ को खरीदने प्रोत्साहित करना होंगा ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति  नरेंद्र शर्मा , जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा , मण्डल अध्यक्ष संजय राजपूत ,  सरगांव मण्डल अध्यक्ष पोषण साहू,  पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव,उपाध्यक्ष मनोज पांडेय , सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,  विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव , जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमती अनिला देवेंद्र राजपूत ,मंडल महामंत्री पथरिया बलराम जयसवाल , मंडल महामंत्री सरगांव अनिल दुबे , पंकज वर्मा , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा , गणेश सोनी  , मंडल उपाध्यक्ष पथरिया सनत बरगाह , प्रमोद साहू  एवं  दोनों मंडल के पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण  एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे I