बीईओ ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण, प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी

बीईओ ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण, प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी

पथरिया - विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण l बीईओ के द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव, प्राथमिक शाला जागताकापा प्राथमिक शाला सोनपुरी का औचक निरीक्षण किया l उनके निरीक्षण के दौरान  मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान,90+परीक्षा आंकलन, पाठकन पंजी, शिक्षक डायरी का अवलोकन कर स्कूली बच्चों से पढाई के संबंध में जानकारी लिया गया l निरिक्षण के समय प्राथमिक भटगांव में 4 में से 03 उपस्थित तथा माध्यमिक शाला में 7 में से 3 शिक्षक उपस्थित एवं 1 शिक्षक गिरदावरी ड्यूटी में थे बाकी अवकाश में पाए गए l जिस पर उन्होंने शिक्षकों को नियमित स्कूल आने का निर्देश दिया वही प्राथमिक
शाला सोनपुरी शाला बंद होने के समय पूर्व बंद पाया गया l जिस पर प्राथमिक शाला सोनपुरी के प्राधन पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया l