भोजली जंवारा बाजे गाजे के साथ किया गया नगर के तालाबो मे विसर्जन

भोजली  जंवारा बाजे गाजे के साथ किया गया नगर के  तालाबो मे विसर्जन

पथरिया - नगर सहित क्षेत्र मे श्रद्घा और भक्ति पूर्ण वातावरण में बोए गए भोजली को रविवार की शाम बाजे-गाजे के बीच नगर के मझली तालाब एंव नदियों में विसर्जित किया गया। भोजली उत्सव को लेकर सेवा गीत व भजन मंडली वाले जस गीत गाने में जुटे रहे। आयोजन कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा के दौरान नगर एंव ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहे पर आतिशबाजी की। भोजली पर्व को लेकर नगर के गलियों में चहल-पहल बनी रही।


ग्राम लमती मे जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर  भोजली विसर्जित किया । 
वही नगर के भोजली शोभायात्रा मे नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु  वैष्णव ने भोजली सिर पर रखकर नगर मे गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किये । नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने नगर सहित क्षेत्रवासियो के भोजली पर्व की बधाई देते हुए विसर्जन मे शामिल हुए। 
 साथ ही भोजली विसर्जन के दौरान बच्चों ने भी भोजली वितरित किए । गांव के बुजुर्गों की माने तो घरों में भोजली बोने से अच्छी फसल की प्राप्ति व ग्राम देवी-देवता व कुल देवी देवता का आशीर्वाद मिलता है। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक उत्सव भोजली ग्रामीण क्षेत्र में आज भी प्रचलित है। बच्चों की टोली ने हर घर व दुकानों में भोजली बांटे और तोहफे के रूप में घरवालों और दुकानदारों से उपहार स्वरूप पैसे, मिठाई, चाकलेट व वस्तुएं प्राप्त की। बच्चों ने बड़े व बूढ़ों को भोजली देकर आशीर्वाद प्राप्त ।