नगर के घोरमार तालाब किनारे भीमसेन की मूर्ति स्थापित
पथरिया - रविवार को नगर के किसानों ने जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में घोरमार तालाब किनारे भीमसेन महराज की प्रतिमा स्थापित कर उन्नत खेती और नगर की सुरक्षा के लिये प्रार्थना किये ।मूर्ति स्थापना के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने कहा कि वर्षों से भीमसेन जी की मूर्ति तालाब किनारे लगाई जा रही जिसके कारण खेती अनुरूप वर्षा ह्यो रही है यह परंपरा हमारे किसान भाइयों के कारण जीवित है । उपाध्यक्ष मनोज पांडेय ने किसानों को बधाई देते हुई कहा कि भारतीय संस्कृति में आस्था का विशेष महत्व है भीमसेन की प्रतिमा स्थापित कर नगर के किसानों की उन्नती और सुरक्षा का वरदान मांगना उसी का हिस्सा है।विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णब ने पथरिया चोरभट्ठी के किसानो के अच्छे फसल की कामना करते हुए कहा कि भीमसेन की प्रतिमा के प्रभाव से नगरवासी खुशलहाल है ।इस अवसर पर नगर के नेता प्रतिपक्ष रंजीता ओमकार यादव , पार्षद प्रकाश भार्गव , सभापति प्रतिनिधि एवम भाजपा नेता रविन्द्र बघेल , किसान नेता शंकर यादव , विक्की साहू , रजुआ यादव , सहित नगर के किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।



