पुस्तक और गणवेश छात्रों को शाला आने के लिए प्रेरित करती है - चित्ररेखा जांगड़े
पथरिया - पथरिया जनपद अध्यक्ष के हाथों गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरकीडीह, विकासखण्ड पथरिया में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को जनपद पंचायत अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा मनीष जांगडे के द्वारा गणवेश एवम पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया। पथरिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती जांगड़े द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चे अच्छे मन लगाकर पढ़ाई करें तथा शासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के विभिन्न प्रकार से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे बालक एवं बालिका शिक्षा बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को सतत् विद्यालय आने तथा अच्छे मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्था प्रमुख सतीराम सिंगरौल, शिक्षक लता सिंह एवं संकुल प्राचार्य जितेन्द्र गरेवाल उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संकुल केन्द्र तरकीडीह के संकुल समन्वयक मोहन कश्यप ने दी।



