डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुंगेली - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पथरिया सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा तथा  टॉपर्स  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनिला देवेंद्र राजपूत विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य कोमल  साहू,   देवेंद्र सिंह राजपूत, विमल साहू  रहें । कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत के बाद कक्षा तीसरी से पांचवी तक के कक्षा में टॉप 3 विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं विद्यालय का कैलेंडर अतिथियों के कर कमलों से प्रदान कराकर सम्मानित किया गया।

जिसमें कक्षा तीसरी से वृषभ देवांगन प्रथम, श्वेजल कंवर द्वितीय, सुहानी राजपूत तृतीय , कक्षा चौथी में चेष्टा मंडन प्रथम, ऋतुराज द्वितीय, मोक्षराज राजपूत तृतीय , कक्षा पांचवीं में श्रेयांश सिंह राजपूत प्रथम, प्रांजल मांडले द्वितीय, मोहित मोहंती तृतीय कक्षा छठवीं में वंशिका यादव प्रथम, विवेक यादव द्वितीय, श्रेया निर्मलकर तृतीय , कक्षा सातवीं में माया बघेल प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय राधिका साहू तृतीय, कक्षा आठवीं से निशांत जांगड़े प्रथम, शौर्य जांगड़े द्वितीय तथा श्रेया जांगड़े तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने -अपने कक्षाओं में टॉप 3 पर नाम अंकित कर सम्मान प्राप्त कर अपना,अपने विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का नाम ऊंचा कर सभी को गौरवान्वित किया।

स्वागत भाषण में संस्था के प्राचार्य समीर मंडन ने अपने डीएवी संस्था की विशेषता एवं पूरे विश्व स्तर पर डीएवी विद्यालय के संचालन के बारे में अवगत कराते हुए डीएवी की सेंट्रलाइज्ड परीक्षा प्रणाली की जानकारी सभी अभिभावकों को दी । जिला पंचायत सदस्य महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंचल में डीएवी विद्यालय का होना हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी की देन हैं जिन्होंने शासकीय मॉडल स्कूल को गुणवत्ता सुधार एवं सर्वांगीण विकास के लिए डीएवी संस्था को सौंपा है जिसमें यह संस्था खरी उतर रही है और हम आशा करते हैं कि आगे यह संस्था हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और हम भी व्यक्तिगत रूप से जहां तक संभव हो सके इसके विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस आयोजन में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थी , अभिभावक गण शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में मंच संचालन करने वाले विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी अध्यापक श्री पुरेन्द्र सिंह राजपूत ने इस सफल आयोजन के लिए अतिथियों , अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने वाले सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।