कलेक्टर राहुल देव ने किया क्लेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण

कलेक्टर राहुल देव ने किया क्लेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण

मुंगेली। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर  राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक करना चाहिए और देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति मेनका प्रधान, अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर  अजय शतरंज, प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट