अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर , पथरिया नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, हुआ पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर , पथरिया नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, हुआ पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन

पथरिया:- राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पथरिया क्षेत्र में भारी उत्साह नजर आ रहा है, जिसको लेकर रविवार को पथरिया नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें नगर से लगभग 500 बालिकाओ, और महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर शामिल हुए ज्ञात है कि नगर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम सेवा समिति पथरिया द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत कलश यात्रा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मंदिर में समापन हुआ जिसमें बस स्टैंड पथरिया महामाया गेट के सामने युवाओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया,

होंगे विधिवत कार्यक्रम:- 
प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह से विधिवत कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें सुबह 09 बजे सुंदरकांड पाठ, 10 बजे महिला मंडली द्वारा गायन, 11 बजे अयोध्या से लाइव प्रसारण, दोपहर 1 बजे महाआरती प्रसाद वितरण, शाम 5 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राम जी का दीप प्रतिरूप दर्शन ड्रोन के माध्यम से, वही शाम 6:30 में भव्य दीप प्रज्वलित किया जाएगा। 
कलश यात्रा मे निश्चिल गुप्ता, जसपाल छाबड़ा, डा नंद किशोर शर्मा, डा. शिलमणि पाण्डेय, मेलाराम डडसेना, मनोज जायसवाल, गोपाल ड़ड़सेना, बलराम जायसवाल, उमेश यादव,  शिव जायसवाल, बलदाऊ जायसवाल, कृष्ण कुमार देवागन, भावेश गुप्ता, गयाराम डडसेना,  प्रमोद साहू, सौरभ गुप्ता, ओमू दिवान, महेन्द्र गुप्ता , बजरंग जायसवाल, राहुल डडसेना,  अजय यादव, योगानंद साहू, के साथ नगर के कन्या एंव महिला उपस्थित रहे।