लइका मड़ई 2024 का आयोजन

लइका मड़ई 2024 का आयोजन

पथरिया - लइका मंडई 2024 का आयोजन संकुल केंद्र धमनी में दिनांक 8 व 9 जनवरी 2024 को किया गया। आयोजन में कुल 8 स्कुलो के 540 बच्चों ने बालक/बालिका 100 मीटर दौड़,बालिका फुगड़ी,युगल रस्सा कस्सी,बालक/बालिका खो-खो,बालक/बालिका कबड्डी,बालिका रस्सी कूद,बालक/बालिका कुर्सी दौड़,बालक/बालिका जलेबी दौड़,बालक क्रिकेट में हिस्सा लेकर व्यक्तिगत और टीम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्राथमिक स्तर - खो खो (बालिका) प्रथम भखरीडीह, द्वितीय सांवा, तृतीय धमनी,खो खो (बालक) प्रथम भखरीडीह, द्वितीय धमनी, तृतीय लोहदा,फुगड़ी(बालिका) प्रथम धमनी,द्वितीय सांवा, तृतीय लोहदा,रस्सा कस्सी (युगल) प्रथम सांवा,द्वितीय लोहदा,तृतीय भखरीडीह, कबड्डी(बालक) प्रथम  धमनी,द्वितीय सांवा,तृतीय भखरीडीह, कबड्डी (बालिका) प्रथम भखरीडीह, द्वितीय सांवा, तृतीय धमनी विजेता रहे।पूर्व माध्यमिक स्तर - खो खो (बालिका) प्रथम धमनी, द्वितीय सांवा,खो खो (बालक) प्रथम धमनी, द्वितीय सांवा,फुगड़ी(बालिका) प्रथम सांवा,द्वितीय सांवा,रस्सा कस्सी (युगल) प्रथम धमनी,द्वितीय सांवा, कबड्डी(बालक) प्रथम सांवा,द्वितीय धमनी, कबड्डी (बालिका) प्रथम सांवा द्वितीय धमनी,100 मीटर दौड़(बालिका) प्रथम खपरी,द्वितीय धमनी,100 मीटर दौड़(बालक) प्रथम धमनी, द्वितीय धमनी ,जलेबी दौड़(बालिका) प्रथम सांवा द्वितीय सांवा,जलेबी दौड़(बालक) प्रथम सांवा, द्वितीय धमनी,रस्सी कूद(बालिका) प्रथम धमनी, द्वितीय धमनी,क्रिकेट(बालक) प्रथम धमनी, द्वितीय सांवा विजेता रहे।हाईस्कूल स्तर - खो खो (बालिका) प्रथम दसवी धमनी, द्वितीय नवमी धमनी,खो खो (बालक) प्रथम दसवी धमनी, द्वितीय नवमी धमनी,फुगड़ी(बालिका) प्रथम नवमी धमनी,द्वितीय दसवी धमनी,रस्सा कस्सी (युगल) प्रथम दसवी धमनी,द्वितीय नवमी धमनी, कबड्डी(बालक) प्रथम  दसवी धमनी,द्वितीय नवमी धमनी, कबड्डी (बालिका) प्रथम दसवी धमनी द्वितीय नवमी धमनी,100 मीटर दौड़(बालिका) प्रथम नवमी धमनी,द्वितीय दसवी धमनी,100 मीटर दौड़(बालक) प्रथम दसवी धमनी, द्वितीय दसवी धमनी ,जलेबी दौड़(बालिका) प्रथम दसवी धमनी ,द्वितीय नवमी धमनी,जलेबी दौड़(बालक) प्रथम दसवी धमनी , द्वितीय नवमी धमनी,रस्सी कूद(बालिका) प्रथम नवमी धमनी, द्वितीय दसवी धमनी,क्रिकेट(बालक) प्रथम नवमी धमनी, द्वितीय दसवी धमनी विजेता रहे।आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए पेयजल व शौचालय, भोजन,प्राथमिक उपचार बॉक्स,बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया था।इस अवसर पर संकुल प्रभारी अजय कमल,व्याख्याता एआर नागेश,प्रकाश मनहर,जानेश्वरी साहू,द्वारिका चतुर्वेदी, प्रधानपाठक राम सिंह ठाकुर,शिक्षक- फरीद जिलानी,शम्भू ध्रुव,जितेंद्र ठाकुर,जानकी ठाकुर,विद्यावती मनहरे,कमल साहू,प्रधानपाठक मोतिलाल अनन्त,संगीता भारद्वाज,अशोक बरगाह,नारायणी कश्यप, सहायक शिक्षक- बलजीत सिंह कांत,प्रवीण कोशले,अनूप गुरुदीवान, उर्मिला लकड़ा,आयशा जलानी,छन्नूराम भारद्वाज, विकाश शर्मा,रामखिलावन पैकरा,चंद्रहास पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मोहन लहरी ने किया।