मुंगेली में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई ‘ऑपरेशन बाज’ में 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की सामग्री जब्त
मुंगेली, - भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना जरहागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
3.81 लाख रुपए का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
53.51 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 2,65,000 रुपये)
06 मोबाइल सेट (कीमत करीब 50,000 रुपये)
एक मोटरसाइकिल होंडा साइन CG 28 P 1199 (कीमत करीब 65,000 रुपये)
01 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (कीमत करीब 1,000 रुपये)
कुल मिलाकर ल

गभग 3,81,000 रुपये की सामग्री जब्त की है।
शमशान घाट के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थाना जरहागांव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जरहागांव शमशान घाट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप द्वारा उत्तरप्रदेश के नैनी प्रयागराज से ब्राउन शुगर खरीदकर लाने की बात सामने आई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. समीर कश्यप (24) निवासी ठाकुरदेव पारा, जरहागांव
2. सियाराम कश्यप (25) निवासी ठाकुरदेव पारा, जरहागांव
3. विरेन्द्र श्रीवास (34) निवासी डीलवापारा, जरहागांव
4. लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (35) निवासी महामाया पारा, जरहागांव
5. रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा (27) निवासी छतौना, थाना जरहागांव
पुलिस की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे या मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा सहित जरहागांव पुलिस और साइबर टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।


