*धान खरीदी के पहले दिन 06 उपार्जन केन्द्रों में 514 क्विंटल धान की हुई खरीदी*

*धान खरीदी के पहले दिन 06 उपार्जन केन्द्रों में 514 क्विंटल धान की हुई खरीदी*

मुंगेली । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  राहुल देव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में 01 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। प्रथम दिन आज जिले के 06 धान उपार्जन केन्द्रों में 514.4 क्विंटल की धान खरीदी हुई है। जिसमें धान उपार्जन केन्द्र चंदखुरी में 204 क्विंटल, धरदेई में 115.2 क्विंटल, सांवतपुर में 61.6 क्विंटल, किरना में 61.2 क्विंटल, धान उपार्जन केन्द्र छटन में 46.8 क्विंटल और सेमरकोना में 25.6 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। 
        बता दें कि समर्थन मूल्य पर जिले के 01 लाख 05 हजार 485 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। शासन द्वारा जिले में 04 लाख 80 हजार 754 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष जिले के 101 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। इस वर्ष 04 नए धान उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं, जिसमें औराबांधा, मोतिमपुर, कोना तथा धपई शामिल है। जिसे मिलाकर जिले में उपार्जन केन्द्रों की संख्या अब 105 हो गई है।