*अधिवक्ता गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, गिरफ्तार*

*अधिवक्ता गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, गिरफ्तार*

बिलासपुर। कोर्ट आने-जाने के दौरान अधिवक्ता ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाकर शादी का प्रलोभन देकर किया शारीरिक शोषण। शादी के दबाव डालने पर आरोपी ने गाली गलौच कर पीड़िता से की मारपीट,आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 2तारीख को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति के साथ पूर्व में हुये विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा था, इस दौरान कोर्ट आना-जाना करती थी, कोर्ट आने-जाने के दौरान अधिवक्ता पवन अवस्थी पिता राम प्रसाद अवस्थी 45 वर्ष चांटीडीह से जान पहचान हुआ था। जान पहचान के बाद अधिवक्ता पवन अवस्थी ने महिला से शादी करके पत्नि बनाकर रखने का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाया, पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर गाली गलौच कर मारपीट कर उसके मोबाईल को तोड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अप0 क्र.- 1543/2025, धारा - 69, 296, 115(2), 351(2), 324(4) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया जांच के बाद आरोपी पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट