*बड़ी खबर : बिलासपुर में भीषण ट्रेन दुर्घटना! कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, कई लोगों की मौत की खबर*

*बड़ी खबर : बिलासपुर में भीषण ट्रेन दुर्घटना!  कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, कई लोगों की मौत की खबर*

बिलासपुर। बिलासपुर में ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है, कोरबा लोकल एक मालगाड़ी से जा टकराई जिससे भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है वहीं घटना किन कारणों से हुई है इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसा लाल खदान चौकसे कॉलेज के आसपास हुआ है जहां लोकल ट्रेन तेज रफ्तार आउटर में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं वहीं राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट