*बड़ी ख़बर : मस्तूरी शूटआउट मामले कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार*

*बड़ी ख़बर : मस्तूरी शूटआउट मामले कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार*

बिलासपुर। बीते दिनों मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में हुए फायरिंग में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और मोहतरा के देवेश सुमन को गिरफ्तार किया है। वहीं अब तक इस मामले में कुल 09 आरोपीयो की हो चुकी हैं गिरफ्तारी। आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर इस पूरे घटना को दिया गया था अंजाम। मामले में आरोपियो के कब्जे से पूर्व घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी पिस्टल01 नग देशी कट्टा किया गया था जप्त। इसके अतिरिक्त आज दिनाॅक को पूर्व आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत व चाहत उर्फ विक्रमजीत से 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने शहर के 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर कडी से कडी जोडते हुये अज्ञात हमलावर एवं आॅपराधिक षडयंत्र में शामिल आरोपियों को पकडने में पुलिस बड़ी सफलता मिली है, वही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से संबंधीत अन्य आरोपी भी किये गये है चिन्हांकित,जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5), 61(2) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट।

आज गिरफ्तार आरोपी 
01. देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन पिता राजकुमार सुमन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
02. अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 53 वर्ष निवासी शिव विहार, मोपका चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी 
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.) 
06. ब्रायनजीत उर्फ आरजू पिता स्व बलराम अनंत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
07. 01 विधि से संर्घषरत किशोर। 

अब तक जप्त हथियार 
01. देशी पिस्टल 03 नग, 
02. देशी कट्टा 02 नग, 
03. मैगजीन 06 नग।
04. जिंदा कारतुस 05 नग।
05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
06. मोबाईल फोन 05 नग। 

जानिए पूरी घटना की इनसाइड स्टोरी - मस्तुरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी बाद घटना दिनाॅक 28/10/2025 को अंजाम दिया गया। आरोपी दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथी राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह वरष्ठि पुलिस के निर्देश व नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर घटना के 24 घण्टे के भीतर 07 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई थी। 

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया पुलिस टिम द्वारा विवेचना के अनुक्रम में प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को रिमाण्ड लेकर पुछताछ करने पर प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, प्रकरण मंे पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत व चाहत उर्फ विक्रमजीत के निशानदेही पर 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूछताछ में प्रकरण के षडयंत्र में शामिल आरोपियो का खुलासा करने पर उक्त तथ्य की तस्दीकी शहर के महत्वपूर्ण स्थानो व होटलो/ढाबो की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले गये विवेचना दौरान अपराध में शामिल होना पाये जाने पर आरोपी अकबर खान एवं देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियो के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है जिनके संबंध में पतासाजी कर विवेचना की जा रही है सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

प्रकरण में शामिल आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से गंभीर प्रकृति के अपराध बिलासपुर जिले के अलग अलग थानो मंे दर्ज है प्रकरण मंे धारा 111 बी.एन.एस.(संगठित अपराध) जोडकर विवेचना की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट