*गुलमोहर होटल के पास जुआ खेलते कई जुआरी पकड़ाए, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई*

*गुलमोहर होटल के पास जुआ खेलते कई जुआरी पकड़ाए, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई*

बिलासपुर।  गुलमोहर होटल के पास फड़ बनाकर जुआ खेलने वाले 6 जुआरियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार। तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खेल रहे थे जुआ। आरोपियों के कब्जे से कुल 20300 रू नगदी रकम एवं ताशपत्ती जप्त किया गया है।

SSP रजनेश सिंह ने जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने  जुआ खेलने वालों को धरपकड कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने सभी थानों को निर्देशित किया है। सरकण्डा थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि  30.10.2025 के रात्रि करीब 11.00 बजे गुलमोहर होटल के पास  श्रीकलेक्शन के पीछे मोपका में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं, मुखबीर की सूचना पर मौके में रेड कार्यवाही किया गया जहां कुछ लोग झुण्ड बनाकर जुआ खेलते हुये दिखे, कुछ जुआरी पुलिस को आते देख मौके से भाग निकले, वही 6 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरीयो से रकम 20300रू. नगद एवं 52 पत्ती ताश, बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गई।
पकड़े गए जुआरी -
01. ओम प्रकाश खैरवार पिता भगवान खैरवार उम्र 34 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा। 
02. रवि नायक पिता शत्रुहन नायक उम्र 42 वर्ष निवासी राजीव विहार कालोनी सरकण्डा।
03. दीपक वर्मा पिता सुखन वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ठाकुरदेव मंदिर के पास मोपका।
04. राम प्रसाद केंवट पिता लक्ष्मण केंवट उम्र 34 वर्ष निवासी घी कुण्ड तालाब के पास मोपका।
05. धनीराम सूर्यवंशी पिता देव प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी पावर ग्रीन सिटी मोपका।
06. भवानी बरेठ पिता विजय बरेठ उम्र 34 वर्ष निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर सरकण्डा शामिल हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट