*शादी का झांसा देकर विधवा महिला से रेप, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*शादी का झांसा देकर विधवा महिला से रेप, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी का चोरी के मामले में था स्थाई वारंट आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । दिनांक 13.09.2025 को पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम घोगाडीह का महेन्द्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन के आधार पर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट