*जमीन का फर्जी पेपर तैयार कर दूसरे को बेच दी जमीन फरार आरोपी गिरफ्तार: पूर्व में चार आरोपी की हो चुकी हैं गिरफ्तारी*

*जमीन का फर्जी पेपर तैयार कर दूसरे को बेच दी जमीन फरार आरोपी गिरफ्तार: पूर्व में चार आरोपी की हो चुकी हैं गिरफ्तारी*

बिलासपुर। जमीन की ठगी कर बेचने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार आरोपी सुरेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किया था जमीन बिक्री।

पूरा मामला इस प्रकार है- आवेदक अरूण कुमार दुबे द्वारा थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि वर्ष 1999 में वह एसईसीएल जमुना कोतमा एरिया में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत् था जो ग्राम मोपका में स्थित भूमि खसरा नम्बर 404 में से 3000 वर्गफुट भूमि भू स्वामी रामफल कैवर्त पिता हगरू कैवर्त निवासी मोपका के स्वामित्व की भूमि का मुख्तिायार आम सुरेश कुमार मिश्रा के द्वारा बिक्री किया गया था जिसका विधिवत् दिनांक 22.03.1999 को रजिस्ट्री कराकर नामांतरण एवं डायवर्सन कराया गया था  उक्त भूमि में बाउण्ड्री वाल निर्माण कराकर सुरेश कुमार मिश्रा द्वारा कब्जा सौप दिया गया था। उक्त भूमि आवेदक के नाम पर दर्ज हुआ है जिसका नया खसरा नम्बर 404/4 है।

आवेदक ने उक्त भूमि को सावित्री देवी राठौर के पास बिक्री कर दिया है, जिससे श्रीमति सावित्री देवी राठौर द्वारा नामांतरण हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने पर सुरेश मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर उप पंजीयक कार्यालय में मुझे बिक्री किये विक्रय विलेख के द्वितीय प्रति में छेड़छाड़ कर उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर से विक्रय विलेख का द्वितीय प्रति निकालकर तहसील कार्यालय बिलासपुर में आपत्ति प्रस्तुत करवाया गया कि अरूण कुमार दुबे के द्वारा क्रय किए गए भूमि का खसरा नम्बर 429/2 है जबकि अरूण कुमार दुबे के द्वारा कूट रचना कर राजस्व अभिलेखो में खसरा नम्बर 404/4 पर दर्ज करवा लिया है।

तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किए गए आपत्ति के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर के द्वारा आवेदक के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नम्बर 404/4, रकबा 3000 वर्गफीट से आवेदक का नाम विलोपित करने का आदेश पारित किया गया। फलस्वरूप आवेदक के द्वारा क्रय किए गए भूमि के अधिकार से आवेदक को वंचित कर दिया गया है। इस प्रकार सुरेश कुमार मिश्रा द्वारा जमीन बिक्री करने के समय से छल करते हुये मूल प्रति में खसरा नम्बर 404 दर्ज कराया गया एवं कार्बन प्रति में 429/2 दर्ज कराकर पंजीयक कार्यालय में जमा कर कूटरचना करते हुये धोखाधड़ी किया है। आवेदक के उक्त शिकायत पर जांच की गई जहां मामले में अपराध पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाया गया, वहीं इस मामले के पूर्व में चार आरोपी महेन्द्र सिंह ठाकुर , राजेश कुमार मिश्रा ,मनोज कुमार दुबे  एवं बन माली मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा फरार था जिसे पुलिस टिम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट