*भाजयुमो की बैठक संपन्न वक्ताओं ने कहा 1बूथ 20यूथ का जल्द से जल्द करें गठन, मोर्चा कार्यकर्ताओ के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी*

*भाजयुमो की बैठक संपन्न वक्ताओं ने कहा 1बूथ 20यूथ का जल्द से जल्द करें गठन, मोर्चा कार्यकर्ताओ के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी*

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आए हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जितने भी कार्यक्रम दिए गए है उन्हें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सफलता पूर्वक मिलकर पूरा करना है, और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है एवं अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी रितेश मोरे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश भर में विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिलासपुर जिले के कार्यकर्ता इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर जिला के प्रभारी पियूष सिंह ठाकुर ने संगठन के विस्तार के बारे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 बूथ 20 यूथ का जल्द से जल्द गठन का जमा करें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश द्वारा युवा मोर्चा को चार कार्यक्रम दिए गए है, पहला लाभार्थियों से मिलना, दूसरा मोटर सायकिल रैली, तीसरा नव मतदाताओं से मिलना एवं चौथा ऑनलाइन क्विज का आयोजन करना।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा व आभार आशीष मिश्रा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री गौरी गुप्ता, युवा मोर्चा जिले के सह प्रभारी प्रियेश शुक्ला, मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह, अनमोल झा, राहुल सराफ, धनंजय गोस्वामी, सन्नी केसरी, दीपक शर्मा, रोशन सिंह, इंशु गुप्ता, वेदांत शुक्ला, समर्थ सिंग, मनीष सिहारे, नरेन्द्र नायक, आशीष तिवारी, महर्षि बाजपेयी, निलेश भार्गव, ऋषभ चतुर्वेदी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, अंकित गुप्ता, अजय यादव, टिकेश्वर कौशिक, अमित सिंह, प्रशांत गौरहा, दीपक सिंह, आशीष मिश्रा, सूरज यादव, हितेश यादव, अभिषेक साहू, आदर्श बिराया, राहुल मोहंती, सुनील यादव, पुनेश पटेल, होरीलाल यादव, विवेक पाटनवार सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट