*जमीन बेचने का झांसा देकर बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी, कांग्रेस नेता सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज*

*जमीन बेचने का झांसा देकर बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी, कांग्रेस नेता सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज*

बिलासपुर। बिल्डर को जमीन बेचने का झांसा देकर 64 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बिल्डर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित बिल्डर पंकज भोजवानी, पिता मोहन भोजवानी निवासी गोंडपारा जो कि बिल्डर और पीएम कंट्रक्शन में पार्टनर है। इनका फर्म शहर में घर बनाके बिक्री का काम करते हैं। बिल्डर पंकज भोजवानी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जमीन खरीदी बिक्री के काम में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के माध्यम से लाल खदान के कांग्रेस नेता से हुई थी दोनों उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग में जमीन दिखाएं जमीन का मालिक बोदरी का निवासी हनिजिंदर कौर और उनके पति ज्ञान सिंह है जिसे बिल्डर पंकज से मिलवाया गया। ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी हरिजिंदर कौर के नाम पर जूना बिलासपुर में जमीन है उक्त जमीन का सीमांकन होना बाकी है उसे जमीन का पक्का सौदा 3 करोड रुपए में बिल्डर पंकज भोजवानी से तय हुआ। उक्त जमीन के सौदे के बाद बिल्डर पंकज भोजवानी ने अलग-अलग किस्तों में 64 लख रुपए दिए। उक्त जमीन की रजिस्ट्री करवाने को लेकर तीनों ने बिल्डर पंकज भोजवानी को घूमाने लगे पंकज भोजवानी को इसके बाद जानकारी मिली की जमीन मालिक ने इस जमीन को बेचने के लिए किसी दूसरे से सौदा कर दिया है। इसके साथ ही 50 लाख रुपए एडवांस भी ले चुका है। बिल्डर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जमीन मालिक ज्ञान सिंह, कांग्रेस नेता टांकेश्वर पाटले और एक अन्य के खिलाफ धारा 420 ,34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। 

कांग्रेस नेता का विवादों से पुराना नाता

जिन कांग्रेस नेता पर जमीन धोखाधड़ी का आरोप बिल्डर ने लगाया है दोनों ही कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले व उसका साथी का जमीन विवाद से पुराना नाता है, पूर्व में भी मस्तूरी में हुए जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऊपर फायरिंग में इन दोनों नेता का नाम है दोनों फरार हैं। इसके पहले पंचायत चुनाव के समय मस्तूरी के पूर्व विधायक बांधी को फोन पर गाली गलौज करने का भी ऑडियो वायरल हुआ था जहां मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

ब्यूरो रिपोर्ट