*कोटा मोड़ पर चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*
बिलासपुर। सकरी में चाकू लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार सकरी पुलिस को सूचना मिली कि कोटा मोड़, सकरी में एक युवक राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। आरोपी बिट्टू साहु उर्फ इंद्रकुमार साहु उम्र 24 वर्ष, निवासी बाजारपारा, सकरी को मौके से एक स्प्रिंगदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत चाकू जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। सकरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट


