*बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में आयोजित आम सभा को संबोधित किया*,भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस राज में भय, आतंक और भ्रष्टाचार का राज मोदी सरकार में राम राज चल रहा है

*बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में आयोजित आम सभा को संबोधित किया*,भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस राज में भय, आतंक और भ्रष्टाचार का राज मोदी सरकार में राम राज चल रहा है


बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित आमसभा को  संबोधित करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया,आम सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अरपा नदी के तट पर मां बिलासा के आंचल में उपस्थित स्थान में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में, विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का स्वागत कर हम अभिभूत हैं। नड्डा जी के लिए छत्तीसगढ़ एकदम अपने घर जैसा है। छत्तीसगढ़ संगठन के प्रभारी रहने के दौरान प्रदेश के कस्बे-टोलों तक नड्डा जी का प्रवास हुआ है। यहां अधिकांश कार्यकर्ताओं को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके नाम से जानते हैं। सभी के साथ उनके जीवंत और पारिवारिक जैसे संपर्क- संबंध हैं, यह हम सबके लिए सम्मान का विषय है। नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।
 विश्व की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित 'आयुष्मान भारत योजना' शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना की शुरुआत के लिए भी छत्तीसगढ़ के बस्तर को ही चुना। यहीं के बीजापुर के जांगला से यह योजना शुरू हुई थी।


 प्रधानमंत्री के 9 वर्ष वास्तव में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष के रूप में सदियों तक याद किए जाते रहेंगे। 
कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने 'जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। बड़े बड़े लुभावने वादे कर सत्ता में आने में सफल रही कांग्रेस ने बाद, जैसी धोखाधड़ी, जिस तरह का विश्वासघात छत्तीसगढ़ की जनता के साथ किया, जैसे न केवल वह अपने तमाम वादों से मुकर गयी बल्कि अनेक मामले में तो सीधे उसका उलट किया जैसे उसने कहा था, मसलन शराबबंदी का वादा कर शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। मंडी टैक्स खत्म करने का वादा कर उसे कई गुना बढ़ा दिया। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ते देने की लिखित घोषणा के बाद भी उससे सीधे हुए कहा कि ऐसी तो कोई घोषणा की ही नहीं गयी थी। ऐसी ठगी का कीर्तिमान स्थापित कर दिया हुआ है कांग्रेस ने हम सबको अपने संगठित प्रयास से यह बताना होगा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, ऐसी ठगी कर देश भर का भरोसा खो चुकी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से भी उखाड़ फेकना होगा।


 जैसे एक तरफ 99 प्रतिशत रोजगार का 15 लाख नौकरी का दावा और दूसरी तरफ चपरासी के 90-95 पदों के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा छत्तीसगढ़ी युवाओं द्वारा आवेदन करना, इस सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है।
शराबबंदी की बात कर उसमें दो हजार करोड़ का घोटाला करना, कोयला, सीमेंट, आयरन और समेत रेत, जमीन, गोठान आदि कोई भी मामला ऐसा नहीं है जहां कांग्रेस की इस सरकार ने लूट नहीं मचाई हो । आज सीएम के करीबी बड़े-बड़े लोग जेल जा रहे हैं, उन्हें किसी भी अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही है, फिर भी जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश जी डींगे हांक रहेहैं, उससे छत्तीसगढ़ की जनता खुली आंखों से देख-सुन पा रही है। जनता ने इनके झांसे में आ कर एक बार भले प्रदेश की सत्ता सौंप दी है, लेकिन अब यह तय है कि कांग्रेस के काठ की हांडी अब दुबारा नहीं चढ़ने वाली है।


 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हम प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनके नेतृत्व में हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। समूचे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस मुक्ति का सपना निश्चय ही साकार हो कर रहेगा।आज भाजपा के विशाल जन सभा में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी,राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पूर्व सांसद लखन लाल साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।