*भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचायत्मक बैठक संपन्न : पदाधिकारीयो ने कहा किसान मोर्चा पार्टी की रीढ़"
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचायत्मक बैठक रविवार को उसलापुर स्थित विनायक प्लाजा में आहूत की गई। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो से परिचय लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा भाजपा पार्टी की रीढ़ है जो हमेशा अडिग होकर काम कर्ता है। देश हो या प्रदेश पार्टी स्तर के शीर्ष नेतृत्व पर बैठे हुए हर व्यक्ति का खेती किसानी से गहरा और पुराना संबंध होता है। उन्होंने कहा कि हर बूथ में 5 किसान कार्यकर्ता बनाना है और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का काम करना है।

वीबी जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा से बेहतर योजना है - आज की बैठक में किसान मोर्चा के नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम' को लेकर कांग्रेस लगातार तथ्य और सत्य की अनदेखी कर झूठ फैलाकर प्रदेश के किसानों व मजदूरों को बरगलाने का काम कर रही है। किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस तथ्यहीन बातें कर रही है। पूरा प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक पाखण्ड से अच्छी तरह वाकिफ है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ से प्रदेश के जन-जन तक पहुँचकर जागरुकता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जिला महामंत्री दिनेश कौशिक ने कहा- विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में सिर्फ़ 100 दिनों का ही रोजगार मिलता था। कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ और रोजगार के नाम पर लोगों से छलावा किया गया। इतना ही नहीं अपितु लोगों से काम लेने के बाद उनको समय पर भुगतान नहीं किया, कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक कौशिक ने किया।
आज इस बैठक में प्रमुख रुप से - मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत, उपाध्यक्ष अशोक कौशिक, सतीश यादव, जिला मंत्री राजू शर्मा, धर्मेंद्र चंद्राकर, महामंत्री दिनेश कौशिक, राजकमल साहू, मन्नू यादव, राकेश भोसले, सुनील विश्वकर्मा, चंदन यादव, शिव पटेल,अमित श्रीवास,जी अनंत,उमाशंकर कौशिक, मना तेंमुकर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


