*जिले में कुल 53 लाख 01 हजार 950 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी* *किसानों को 1256 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ भुगतान*
मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित तरीके से पारदर्शिता के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक है।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत 15 नवंबर से 30 जनवरी तक तथा दिनांक 05 और 06 फरवरी को जिले में कुल 53 लाख 01 हजार 950 क्विंटल से अधिक धान की गई, इसमें मोटा 29 लाख 22 हजार 180 क्विंटल, पतला 330 क्विंटल और सरना 23 लाख 79 हजार 430 क्विंटल धान शामिल है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील पहल पर किसानों को 05 और 06 फरवरी को भी धान बेचने की सुविधा प्रदान की गई। किसानों को 1256 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


