*कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की ऐतिहासिक स्वीकृति पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का हुआ अभिनंदन*।
बिलासपुर। कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की ऐतिहासिक स्वीकृति के बाद क्षेत्र मे उत्साह का माहौल है। केंद्रिय राज्य मंत्री साहू के नगर आगमन पर हाईकोर्ट बोदरी बिलासपुर के समीप आयोजित अभिनंदन समारोह में जनपद सदस्य कविता महेश यादव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कविता महेश यादव ने कहा कि कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग थी। इस परियोजना के पूर्ण होने से बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, रोजगार एवं विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने रेल परियोजना की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी व्यक्त की।
ब्यूरो रिपोर्ट


