*डॉ प्रसून चतुर्वेदी बनाए गए जिला शहर में विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार*

*डॉ प्रसून चतुर्वेदी बनाए गए जिला शहर में विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार*

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए बिलासपुर जिला (शहर) में विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

दशकों से सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भाजपा में कार्यरत डॉ प्रसून चतुर्वेदी को जिले में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के स्वयंसेवक, पीएससी के भ्रष्टाचार आंदोलन से लेकर, दिल्ली रामलीला मैदान आंदोलन, विश्व हिंदू परिषद में प्रांत पदाधिकारी ,संघ के आनुषंगिक एवं राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों के जिला प्रांत पदाधिकारी रहते हुए, भाजपा दक्षिण मंडल ,पश्चिम मंडल में रहते हुए बूथ स्तर से मंडल तक डॉ प्रसून कई दायित्व संभाले चुके हैं।

बिलासपुर निकाय चुनावों, लोकसभा चुनाव में पूरे क्षेत्र में 'चाय पर चर्चा' के कैंपेन का सफल संचालन चतुर्वेदी ने बखूबी किया है। वक्तव्यों और अपने लेखन से विधानसभा प्रभारी के रूप में सोशल मीडिया का पूरे विधानसभा में एवं जिले की वरिष्ठ टोली के साथ आमजन एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से व्यक्तिगत जन संपर्क कर प्रसून चतुर्वेदी ने संगठन को बल प्रदान किया।

इन्हीं सभी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश एवं जिले के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर संगठन को सुदृढ़ता प्रदान कीया हैं। इस नियुक्ति को लेकर डॉ चतुर्वेदी ने पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा सहित भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकताओं में हर्ष का माहौल है।