*स्पा सेंटरो में सिविल लाइन पुलिस की दबिश,5 गिरफ्तार*

*स्पा सेंटरो में सिविल लाइन पुलिस की दबिश,5 गिरफ्तार*

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों में चेकिंग  अभियान चला कर जांच की गई।
 जहां एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) एवं एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में  चेकिंग के दौरान अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

आपको बता दें शहर के स्पा सेंटरो की आड़ में अनैतिक कार्य किए जाते हैं, जिसकी शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए अचानक स्पा सेंटरो का औचक जांच किया गया।

स्पा सेंटरो का संचालन करने वालों को किया गया गिरफ्तार
 1. अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
 2. ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
 3. मोहम्मद मोइन खान पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
 4. मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
 5. अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट