*सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अलग अलग जगहों से दर्जन भर से ज्यादा जुआरी पकड़ाए, नगदी रकम बाइक मोबाइल जप्त*
बिलासपुर। सकरी पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से नगदी 55600 रूप्ये, 02 एक्टीवा वाहन, 01 बुलेट वाहन, 07 मोबाईल कुल जुमला रकम 555600 रूपये एवं तास पत्ती जप्त किया है। सभी आरोपियो के विरूद्ध धारा 4(क) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार’’ के तहत जुआ, सटटा के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित दिये गये हैं। सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा जुआ, सटटा खेलने वालो की पतासाजी के लिए मुखबीर लगाया गया था । 31-12-2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पीछे सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस के अंदर कुछ लोग तास पत्ती से पैसो का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, मुखबीर की सुचना पर साइबर सेल बिलासपुर को अवगत कराया गया एवं साइबर सेल एवं सकरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पीछे सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस में घेराबंदी कर जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए जुआरी
(1) दिलीप मिश्रा पिता बी पी मिश्रा उम्र 35 साल निवासी उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
(2) अमन सिंह पिता बलदाऊ सिंह उम्र 26 साल निवासी पथरताल थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
(3) अमित सिंह कौशिक पिता रामखिलावन उम्र 36 साल निवासी हाफा थाना सकरी जिला बिलासपुर
(4) जितेन्द्र जांगडे पिता डी पी जांगडे उम्र 30 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर
(5) पुष्पराज सिंह पिता स्व. रामाधार सिंह उम्र 50 साल निवासी पुरान थाना कोतवाली जिला मुंगेली
(6) महेन्द्र सिंह पिता राजेश्वर सिंह उम्र 40 साल निवासी पथरताल थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
(7) उपेन्द्र सिंह पिता नंदलाल सिंह उम्र 38 साल निवासी 2री बटालियन सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर शामिल हैं।

इसी प्रकार सकरी पुलिस ने एक और कार्रवाई में गायत्री मंदिर के पीछे सकरी में कुछ लोग तास पत्ती से पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा है। मुखबीर के निशानदेही पर गायत्री मंदिर के पीछे सकरी में घेरा बंदी कर जुआ खेलते लाला यादव पिता कनक राम यादव उम्र 31 साल निवासी मेन रोड सकरी, रघुवीर पटेल पिता राम प्रिती पटेल उम्र 27 साल निवासी बंधवापारा सकरी,पुनीत राम यादव पिता कृपा राम यादव उम्र 52 साल निवास गायंत्री मंदिर के पास सकरी,रवि अग्रवाल पिता स्व0 सुरज कुमार अग्रवाल उम्र 49 साल निवासी ओम स्पेश सकरी, मोन्टू राजपूत पिता राम स्वराज उम्र 24 साल निवासी बंधवा पारा सकरी,राम किशोर पिता केदार प्रसाद साहू उम्र 42 साल निवासी बंधवा पारा सकर,प्रदीप कश्यप पिता स्व ध्रुव कुमार कश्यप उम्र 36 साल निवास बंधवापारा सकरी,और राम स्वरूप साहू पिता स्व तुलसीराम साहू उम्र 46 साल निवासी बंधवा पारा सकरी शामिल हैं। आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 6000 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया सभी जुआरियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी एवं सकरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट


