*स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ शिक्षक को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बिलासपुर। नाबालिक बालिकाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहां सकरी क्षेत्रांतर्गत संचालित एक शासकीय विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि विद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा स्कूल के एक शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं अनुचित यौन व्यवहार किए जाने संबंधी गंभीर शिकायत हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बालिकाओं के कथनों के आधार पर आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक पिता मीतलाल कौशिक, उम्र 55 वर्ष, वर्तमान पता सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, बिलासपुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, के विरुद्ध थाना सकरी में दिनांक 24.04.2025 को विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध दर्ज होने के पश्चात से ही आरोपी शिक्षक लगातार फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 30.07.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल बिलासपुर भेजा गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


