यूपी के रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने किया नामांकन दाखिल, इस दौरान सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

यूपी के रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने किया नामांकन दाखिल, इस दौरान सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सिंह ने मिडिया से कहा, "रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया प्रियंका गांधी ने धोखा किया और जिनको अमेठी से प्रत्याशी बनाया उन्होंने धोखा किया। रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को सांसद चुना, सोनिया गांधी ने अपना प्रभारी बनाकर प्रियंका गांधी को पावर दे दिया। प्रियंका गांधी ने अपना पावर किशोरी लाल शर्मा को दे दिया। 10 सालों रायबरेली वासियों से ना सोनिया गांधी ना प्रियंका गांधी और ना ही किशोरी लाल शर्मा मिलें। मैं कह सकता हूं कि रायबरेली के लोग बड़ी बेसब्री ये इन सब नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे। ये आ गए हैं अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट