महिला एवं बाल विकास विभाग ने नई चेतना जेंडर अभियान 2.0के तहत कन्या महाविद्यालय में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नई चेतना जेंडर अभियान 2.0के तहत कन्या महाविद्यालय में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

मुंगेली।भारत शासन मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अभियान नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मुंगेली के द्वारा कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं सुरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में कन्या महाविद्यालय करही, मुंगेली में नवाबिहान एवं चाईल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती साधना सिंह उप पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से हो रहे अपराध के बचाव, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण)अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध (बालकों के देखरेख संरक्षण)  अधिनियम 2012 के बारे जानकारी जानकारी दिया गया। । श्रीमती सीतामणी कच्छप महिला संरक्षण अधिकारी ने नई चेतना - जेंडर अभियान 2.0, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के रोकथाम, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेजप्रथा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सुनिता दादवानी केन्द्र प्रशासक ने सखी वन स्टाफ सेंटर हेल्पलाइन एवं महिला संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। उमाशंकर कश्यप परियोजना समन्वयक ने चाईल्ड हेल्पलाइन एवं देखरेख संरक्षण के बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर कश्यप ने किया गया।  कार्यक्रम में पवन दास अनंत प्रधान आरक्षक, वासुदेव काउंसलर, लक्ष्मीनारायण, हितेश कुमार कश्यप, महाविद्यालय प्रध्यापक  एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

ब्यूरो रिपोर्ट