बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सपरिवार किया मतदान

बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सपरिवार किया मतदान

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव ने लोकतंत्र के पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाते हुए आज बस्तर लोकसभा में हो रहे चुनाव में सपरिवार अपना मतदान कर सभी से मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व के सहभागी बने।