लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दल बदल शुरु बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दल बदल शुरु बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

बिलासपुर। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने पार्टी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजा है।हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण सिंह चौहान आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे उनके साथ तीन अन्य कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है उन्होंने कहा जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट