*शराबी पुत्र के उत्पात से परेशान, पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में, तखतपुर थाना क्षेत्र की घटना*

*शराबी पुत्र के उत्पात से परेशान, पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में, तखतपुर थाना क्षेत्र की घटना*

बिलासपुर। शराबी युवक के उत्पात से तंग उसके पिता ने कुल्हाड़ी मार अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इस घरेलू विवाद में गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी पिता को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमूली का है। जानकारी के अनुसार मृतक विजेंद्र श्रीवास (30वर्ष)  शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी वह शराब पीकर अपने पिता मोहित राम श्रीवास से झगड़ा कर रहा था। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

बताया जा रहा है विवाद के दौरान गुस्से में आकर पिता मोहित राम श्रीवास ने अपने बेटे पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे का वार सीधे सिर पर लगने से विजेंद्र श्रीवास गंभीर 30 गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तखतपुर पुलिस ने आरोपी  मोहितराम श्रीवास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट