*शिवनाथ नदी में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस की अपील*
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम शिवटीकारी के शिवनाथ नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पचपेड़ी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और अज्ञात महिला की पहचान की जा रही है। मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है।

महिला की उम्र लगभग 20 -30 वर्ष बताई जा रही है, महिला के दाहिना हाथ मे त्रिशूल में महादेव लिखा है एवं बाया हाथ मे ग्राफिक स्टाईल में अग्रेजी में लिखा टैटू बना है। बिलासपुर पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी मिले कृपया थाना प्रभारी पचपेड़ी के मोबाइल नंबर-9479193043 एवं कंट्रोल रूम बिलासपुर के नंबर-94791 93099 पर सूचित करने का कष्ट करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट


