बड़ी ख़बर: नकली बंदूक दिखाकर महिला से सोने की लूट,एसपी पहुंचे मौके पर,

बड़ी ख़बर: नकली बंदूक दिखाकर महिला से सोने की लूट,एसपी पहुंचे मौके पर,

बिलासपुर। नकली बंदूक दिखाकर महिला से अंगूठी और मंगलसूत्र लूट कर भाग निकले लुटेरे। घटना की ख़बर पर एसपी रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे। पूरा मामला सरकंडा थाने का है जहां  दोपहर 2:30 बजे लगभग 3 मोटरसाइकिल सवार लड़के भूमि विहार कालोनी में मकान में घुसकर शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन उम्र 24 वर्ष को नकली बंदूक दिखाकर उनसे मंगलसूत्र और अंगूठी लूटकर भाग गए। घटना की खबर पर पुलीस हरकत में आई और मौके पर पहुंची है। पुलीस अधीक्षक बिलासपुर ने मौके पर पहुंच कर आस पास का cctv चेक करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सरकंडा पुलीस द्वारा आरोपियों की खोज बिन की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट