तखतपुर में भाजयुमो की कामकाजी बैठक की गई आयोजित, 14 अगस्त को युवा मोर्चा निकालेगी नगर में तिरंगा यात्रा

तखतपुर में भाजयुमो की कामकाजी बैठक की गई आयोजित, 14 अगस्त को  युवा मोर्चा निकालेगी नगर में तिरंगा यात्रा

बिलासपुर। तखतपुर भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय कामकाजी बैठक आगामी कार्ययोजना को लेकर खपरी रेस्ट हाउस किया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के सभी विधानसभा में हर घर तिरंगा के संकल्प को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा ।।

बैठक में मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने रीति सिद्धांत से चलती है प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार लोक जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। 
भाजपा वरिष्ट नेता अशोक ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है जिसका सम्मान करना हर भारतीय नागरिक का मूल उद्देश्य है लगातार तखतपुर के लोकप्रिय विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा क्षेत्र में विकास के नए गाथा लिख रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि धर्मजीत सिंह विधायक के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा के संकल्प को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा ,बाइक रैली 14 अगस्त समय 2 बजे तखतपुर नगर के सांस्कृतिक भवन श्री राम सदन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ ,बूथ समिति,शक्तिकेंद्र, विधानसभा,जिला कार्यसमिति ,प्रदेश पदाधिकारी गण को उपस्थित हेतु आग्रह किया है वही 12 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा  स्थल में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कर "एक पेड़ मां के नाम" के संकल्प को लेकर बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर पर गांव-गांव में वृक्षारोपण किया जाएगा।।

तिलक देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की संघर्ष और लगन से ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है निश्चित ही प्रदेश और जिला के कार्य योजना को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेहतर कार्य करेगी इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्ययोजना तैयार कीया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से त्रेतानाथ पांडे ,अशोक ठाकुर ,बी.आर.महोबिया ,निखिल केसरवानी ,राजा दुबे ,तिलक देवांगन ,अजय यादव , टिकेश्वर कौशिक ,ओमप्रकाश कौशिक ,कोमल ठाकुर ,कुलेश्वर साहू ,संदीप साहू , सरजू यादव ,अमित यादव ,आयुष ठाकुर ,राजकमल साहू ,विजय यादव ,राकेश तिवारी ,सोहन कश्यप ,निखिल श्रीवास , पुष्पराज ठाकुर,धनंजय कश्यप ,रिंकू कश्यप ,अमर गुप्ता ,जितेंद्र सूर्यवंशी ,निहाल साहू ,जयलाल कौशिक ,चिंटू ठाकुर सहित भाजपा युवा मोर्चा के साथी ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट