*पूर्व विधायक रजनीश सिंह को बड़ी जिम्मेदारी : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष नियुक्त, रजनी साहू को उपाध्यक्ष*
रायपुर। राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जगदलपुर दुर्ग राजनांदगांव और अंबिकापुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ सहकारी समिति अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम (3 )ख के उपनियत तीन के खंड (ख) प्रावधानों के अंतर्गत गठित छानबीन समिति की बैठक में दिनांक 15 /12/ 2025 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए दो सदस्य शासकीय व्यक्तियों रजनीश सिंह एवं रजनी साहू को कमेटी गठित करते हुए रजनीश सिंह को अध्यक्ष एवं रजनी साहू को उपाध्यक्ष नामांकित किया जाने की अनुशंसा की गई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष के लिए सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष एवं भरत वर्मा को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है। इसी प्रकार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष के लिए प्रितपाल बेलचंद को अध्यक्ष एवं नरेश यादव को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर में रामकृष्ण सिंह को अध्यक्ष एवं जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है, जगदलपुर में दिनेश कश्यप को अध्यक्ष एवं श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट


