*श्रद्धांजलि सिर्फ फूलों से नहीं बल्कि रक्त की बूंदों से दी गई, सेवा की ऐसी मिसाल जहां निरंतर तीन वर्षों से चली आ रही सेवा, रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता हैं*
बिलासपुर। तीन वर्षों से निरंतर चल रही सेवा की यह मिसाल, आज एक बार फिर बिलासपुर के मंगला चौक स्थित बालाजी चेरिटेबल ब्लड बैंक में देखने को मिली,

जहां श्रद्धांजलि सिर्फ फूलों से नहीं बल्कि रक्त की बूंदों से दी गई। आपको बता दें स्व. सरोजनी देवी, सरिता देवी और उर्मिला केडिया की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान एवं मेडिकल शिविर में 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाज को इंसानियत का संदेश दिया।

आयोजन का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि यह शिविर विगत तीन वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। हर वर्ष सेवा की भावना पहले से और गहरी होती जा रही है। बारिश भी इस बार आस्था और सेवा के इस सिलसिले को नहीं रोक पाई।
ब्यूरो रिपोर्ट


