*हेड कांस्टेबल की पैतृक जमीन को दलालों ने किसी अन्य को बेच दी, पांच आरोपी गिरफ्तार, शिक़ायत के दो माह बाद हुई कार्रवाई*
बिलासपुर। शहर में जमीन दलालो के हौसले इस कदर बुलंद है कि शहर के थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल के पिता की पैतृक जमीन को फर्जी पेपर तैयार कर दूसरे को बेच दी। शिकायत के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने हेड कांस्टेबल के पिता की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कराकर रजिस्ट्री करा दी।
जानिए पूरा मामला - प्रार्थी प्रकाश दुबे पिता स्व. भैयालाल दुबे निवासी जूना बिलासपुर ने सरकण्डा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नं. 25 में खसरा क्रमांक 672, रकबा 56 डिस्मिल स्थित है, जो उनके पिता के स्वर्गवास होने पर फौती नामांतरण के आधार पर प्रार्थी एवं इसके मां के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज होकर काबिज था। दिनांक 30.03.2025 को इसे जानकारी मिला कि उक्त भूमि का बिक्री हो गया है जिससे वह भूइंया ऐप के माध्यम से जानकारी निकालने पर उक्त भूमि को क्रेता अनुज मिश्रा के पास भैयालाल सूर्यवंषी द्वारा गवाह राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कर दिये हैं। हेड कांस्टेबल के पिता स्व भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी नामक व्यक्ति को खड़ा करके पंजीयन कराया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि देवेन्द्र तिवारी ने टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की जिनके द्वारा आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने जूर्म स्वीकार करते हुये एक राय होकर भू स्वामि भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी को राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त करा करने के उपरांत भू स्वामी के रूप में किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा करने की जिम्मेदारी राहुल पटवा को दी गई जिसके द्वारा अपने रिश्ते का साला आरोपी गोविंदराम निवासी माहुली जिला को 70,75 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति जुगाड़ कर बिलासपुर लेकर आए ताकि रजिस्ट्री कार्यालय में भू स्वामी भैया लाल बनकर रजिस्ट्री करा सके बातचीत के उपरांत गोविंदराम पटवा के द्वारा अपने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति आरोपी मंगलदास को लेकर 4.2.2025 को रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर रजिस्ट्री कार्यालय में भैयालाल बनकर मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को खड़ा कराकर अनुज मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्री कराना स्वीकार किये। आरोपी मंगलदास पण्डो एवं राम गोविंद पटवा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, प्रियांषु मिश्रा एवं राहुल पटवा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड में लिया गया।
पकड़े गए आरोपी:-
1. मंगलदास पिता डहकुदास जाति पण्डो उम्र 75 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर छ.ग.।
2. राम गोविन्द पटवा पिता वासुदेव पटवा उम्र 39 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलमरामपुर छ.ग.।
3. अनुज कुमार मिश्रा पिता स्व. अषोक मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी एमआईजी 278/16, डॉ. दीक्षित गली, शक्ति चौक राजकिषोर नगर सरकण्डा।
4. प्रियांशु मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06, आवासपारा चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी अभिषेक विहार फेस 2, 147/बी, थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
5. राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा उम्र 31 वर्ष निवासी उस्लापुर अटल आवास क्वा.नं. बी/15, बिलासपुर शामिल हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट


