*प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित*

*प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित*

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को निर्माण के लिए दी गई राशि में भारी अनियमित के मामले में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है वही तत्कालीन पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक की बिटकुला ग्राम पंचायत का है जहां ग्रामीणों ने जनदर्शन में सचिव भूपेंद्र यादव के खिलाफ शिकायत की थी शिकायत में निर्माण राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था जनपद पंचायत मस्तूरी की जांच टीम ने मामले की जांच की जिसमें सचिव भूपेंद्र यादव द्वारा अनियमितता की पुष्टि हुई इसके बाद सचिव को नोटिस दिया गया लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितता पाए जाने के कारण जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सचिव भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है इसके साथ ही तत्कालीन सचिव छोटेलाल साहू के वेतन वृद्धि रोकने निर्देश दिए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट