कुदुदंड पानी टंकी से पानी की सप्लाई रहेगी बंद, कुदुदंड ,27 खोली एवं आसपास के क्षेत्र रहेंगे तीन दिनों तक प्रभावित,लोगों में आक्रोश

कुदुदंड पानी टंकी से पानी की सप्लाई रहेगी बंद, कुदुदंड ,27 खोली एवं आसपास के क्षेत्र रहेंगे तीन दिनों तक प्रभावित,लोगों में आक्रोश

बिलासपुर। कुदुदंड पानी टंकी से पानी सप्लाई आगामी तीन दिनों तक प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कुडुदंड, 27खोली, चांटापारा, नेहरू नगर, के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। अमृत मिशन प्रोजेक्ट से कुडुदंड पानी टंकी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम ने आगामी तीन दिनों तक पानी टंकी से सप्लाई नहीं होने की जानकारी दी है। गुरुवार को सुबह से पानी की सप्लाई की गई।दोपहर बाद टंकी से सप्लाई बंद करने के साथ टंकी को अमृत मिशन प्रोजेक्ट से जोड़ने का काम शुरू किया गया है। करीब एक महीने पूर्व पानी की टंकी को अमृत मिशन के पाइपलाइन से जोड़ने ठेका कंपनी के कर्मचारी तीन दिनों तक काम करेंगे। ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने तीन दिनों का समय मांगा है। गुरुवार शाम से कुडुदंड पानी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होने से कुडुदंड, 27 खोली, नेहरू नगर, के क्षेत्र आगमी तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगे। पानी सप्लाई प्रभावित होने से आसपास के वार्डों में रोस देखा गया है। आगे होली का त्यौहार है और ऐसे में पानी की सप्लाई बाधित करना नगर निगम प्रशासन पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट