जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक घोषित

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक घोषित

रायपुर। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के देहावसान पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में दिनांक 18 फरवरी 2024 को  राजकीय शोक घोषित किया गया हैं।

राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सास्कृतिक कार्यकम नहीं किया जावेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट