*भूमि पूजन एवं विकास कार्य के कार्यक्रमों में शामिल हुए नगर विधायक अमर अग्रवाल*
बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने आज नगर निगम जोन क्रमांक 6 अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह में शामिल होकर क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस अवसर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की हर आवश्यकता को पूरा करना, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ बिलासपुर को और अधिक सशक्त, सुंदर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके पश्चात श्री अग्रवाल नगर निगम जोन क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21 एवं 22 में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

अमर अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं एवं जनकल्याण के उद्देश्य से किए जा रहे ये कार्य नागरिकों के जीवन को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर वार्ड तक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान अग्रवाल अग्रसेन चौक के समीप न्यू भारत स्वीट्स के शुभारंभ अवसर पर भी पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उपस्थित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर नवीन प्रतिष्ठान के सफल संचालन, निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्अग्रवाल ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है, जिससे शहर के विकास को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


