*जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : अनुराग बाजपई की शानदार जीत, देर शाम जारी हुए नतीजे,अनुराग बोले अधिवक्ता साथियो के हित मे लिए जायेंगे बड़े निर्णय*

*जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : अनुराग बाजपई  की शानदार जीत, देर शाम जारी हुए नतीजे,अनुराग बोले अधिवक्ता साथियो के हित मे लिए जायेंगे बड़े निर्णय*

बिलासपुर। बिलासपुर में जिला बार एसोसिएशन के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं अनुराग बाजपेयी जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। जिला कोर्ट परिसर में आज सुबह से ही वोटो की गिनती शुरू हुई जिसमें अधिवक्ताओ के बीच में भारी उत्साह देखा गया।

 देर शाम विजई प्रत्याशियों की घोषणा -

अधिवक्ता संघ चुनाव में कुल 2446 मतदाताओं में से 1819 मतदाताओं ने मतदान किया वही 17 मतदाताओं ने शुक्रवार को डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद मतपेटी सिविल लाइन थाना में जमा कराया गया। रविवार की सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी मतगणना स्थल में लाया गया। देर शाम तक सभी प्रमुख पदों के परिणामों की घोषणा की गई।

अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी 380 वोटों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला निर्वाचित हुई। विवेक पांडेय 179 मतों से सचिव निर्वाचित हुए। शंकर चतुर्वेदानी 183 मतों से सह सचिव निर्वाचित हुए। मनोज सिंह ठाकुर 96 मतों से ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री 270 मतों से कोषाध्यक्ष, 289 मतों से सचिव दिघ्रस्कर क्रिड़ा एवं सास्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए हैं।

इसके अलावा कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद के लिए हेमलता साहू 1152 मतों के साथ प्रथम एवं प्रतीक्षा सिंह 862 मत पाकर द्बितीय वरियता में निर्वाचित हुई है। कार्यकारिणी समान्य के 4 पदों के लिए देर शाम तक मतगणना जारी रहा। निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिणाम आने के बाद भारी उत्साह के बीच समर्थकों के साथ सबसे पहले न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आर्शिवाद लिया। अधिवक्ताओं के बीच आज परिणाम को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

ब्यूरो रिपोर्ट