नगर में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती, उपदेशों पर डाला गया प्रकाश

नगर में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती, उपदेशों पर डाला गया प्रकाश

पथरिया।
नगर के बंजारी चौक में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मेहर समाज द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने गुरु रविदास जी के चित्र व प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन समिति द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों एवं उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में साधुराम सोनवानी, रतिराम सोनवानी, हिंछाराम सोनवानी, कृष्णा सोनवानी, रघुनंदन कर्माकर, कामता, तुलसी, तिलक, किशुन, पवन, हरीश, पुरुषोत्तम, हरेश, दूलौरिन सोनवानी, हीराबाई सोनवानी, कुमारी सोनवानी, शांति, मंजू, बबिता सोनवानी सहित समाज की महिला-पुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही