बेलखुरी के दो युवा दौलत सिंह बस्तर पुलिस आरक्षक तो सुरेश राजपूत का मुंगेली पुलिस आरक्षक पद में हुआ चयन,युवाओं ने किया सम्मान
पथरिया - छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में ग्राम पंचायत बेलखुरी के दो युवा दौलत सिंह बस्तर जिला पुलिस आरक्षक और सुरेश कुमार राजपूत का मुंगेली जिला पुलिस आरक्षक के पद पर चयन हुआ।जिसका स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने सम्मान समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की छायाचित्र में धूप द्वीप प्रज्वलित कर हुई।स्वागत उद्बोधन स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डुकेश साहू ने किया।
सामाजिक कार्यकर्ता और स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के संयोजक अजय यादव ने ग्राम बेलखुरी के युवा सुरेश राजपूत और दौलत राजपूत के छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन होने की बधाई देते हुए कहा कि आज दोनों युवाओं की मेहनत रंग लाई है,गांव के जितने भी युवा है इनसे प्रेरणा लेकर ढेरो आगामी परीक्षा और अन्य भर्तियों पर फोकस करें,दोनों युवा भारत सरकार के अनेकों कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए भी कार्य किये है,आज दोनों की सफलता पर पूरे परिवार समेत ग्रामवासियों को बधाई दी।
बस्तर जिला पुलिस आरक्षक पद में चयनित दौलत सिंह राजपूत ने विचार साझा करते हुए कहा कि गांव में मैदान की अभाव रहते हुए पक्की सड़क में दौड़ और सड़क के किनारे ही छोटी सी जगह में फिजिकल की सभी इवेंट्स करने के बावजूद सफलता मिली।उपस्थित युवाओं को अच्छे से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही मुंगेली जिला पुलिस में आरक्षक पद में चयनित सुरेश कुमार राजपूत ने कहा कि कई बार असफलता मिला और निराशा का सामना भी करना पड़ा लेकिन लगातार कोशिश जारी रही,अंततः सफलता मिला।सफलता का श्रेय अपने माता पिता,गुरुजनों एवं सहपाठियों को दिया।
चयनित युवाओं के माता पिता ने कहा कि :- अपने बेटे को पुलिस जैसे सम्मानित पेशे में चयन होने पर माता-पिता ने गर्व महसूस होने की बात कहीं।यह सिलेक्शन न केवल बेटे का बल्कि पूरे परिवार,गांव का नाम रोशन किया।इस अवसर पर तुलाराम राजपूत,रघुनंदन राजपूत, शिवशंकर राजपूत,रवींद्र ध्रुव,उपेन्द्र सिंह,खिलेश्वर माण्डले,बृजेश,दया ध्रुव,योगेश्वर राजपूत,नागेंद्र गंधर्व,नितेश राजपूत,राजू बंजारे,साहिल राजपूत,भोला राम,काशीराम, ममता पाटले,खुशबू भारती, सुकृति टंडन,रीना यादव, रामेश्वरी,उमेश यादव, नीलेश यादव, संतोष साहू सहित ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर बधाईयां दी।



