सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत मोहभट्ठा में हुआ सुशासन दिवस का आयोजन

सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत  मोहभट्ठा में हुआ सुशासन दिवस का आयोजन

पथरिया - छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम पंचायत मोहभट्ठा (सरगांव) में जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा सुशासन दिवस का दिन सोमवार को  आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
शिविर के दौरान कुल 374 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 152 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा मनीष जांगड़े,   सभापति मनीष साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की गई।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन-जन संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।