11 लाख अग्रिम भुगतान के बाद भी एक साल से ठप पड़ा रहा , कचड़ा रिसाइक्लिंग प्लाट का काम , शिकायत के बाद घटिया निर्माण सामग्री के साथ हो रही लीपापोती
पथरिया - नगर के समीप ग्राम पंचायत बरछा मे सत्र 2024-25 मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत 30 लाख रूपये की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्वीकृति हुआ था जिसे एक वर्ष के भीतर बन कर तैयार होना था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी डीपीसी लेवल पर निर्माण कार्य ठप पड़ा रहा पिछले दिनों हरिभूमि सवांददाता के द्वारा अधिकारियों से जानकारी लेने पर आनन फानन में काम शुरू किया गया है लेकिन ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री घटिया किस्म की है जिसके अनुसार सबसे सस्ते सीमेंट और मिट्टी मिक्स खराब लोकल रेत से का उपयोग हो रहा है । मिली जानकारी अनुसार
इस प्लांट में टंकीयुक्त शौचालयों से निकलने वाले फीकल स्लज के वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित निपटान का कार्य किया जाएगा जो मानव अपशिष्ट के निष्पादन में सहायक होगा। फीकल स्लज को टैंकर के माध्यम से प्लांट तक लाकर ठोस और तरल हिस्सों में अलग किया जाएगा। ठोस हिस्सा जैविक खाद के रूप में प्रयोग होगा, जबकि उपचारित जल को बागवानी और कृषि कार्यों में पुनः उपयोगी बनाया जाएगा। बहरहाल यह प्लाट भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ता दिख रहा ।
अग्रिम भुगतान लेकर साल भर गायब रहा ठेकेदार-
ग्राम पंचायत बरछा के तात्कालिक सचिव सनत डहरिया ने बताया की ग्राम पंचायत बरछा मे सत्र 2024-25 मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत 30 लाख रूपये की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्वीकृति हुई थी जिसका कार्य एजेंसी पंचायत को बनाया गया था. कार्य निर्माण प्रारंभ करने लिए पंचायत के खाते में 11 लाख राशि विभाग द्वारा डाली गई । लेकिन एस बी एम शाखा मुंगेली के अधिकारियो ने रायपुर के एक ठेकेदार के द्वारा प्लांट निर्माण करने की बात कही और उन्हें भुगतान करने को कहा । जिस पर पंचायत खाता से 19-09-24 को आर सी द्विवेदी ठेकेदार के नाम 11 लाख रूपये की चेक से भुगतान कर दिया गया है । जो काम आज बंद पड़ा हुआ है। पूर्व सरपंच सिया साहू ने बताया की जिला पंचायत मुंगेली के एसबी एम शाखा मे पदस्थ अधिकारियों के कहने पर ठेकेदार के खाते मे राशि भुगतान कर दिया गया था. लेकिन भुगतान होने के साल भर बीत जाने के बाद काम बंद पड़ा हुआ था. जो कुछ दिन पहले फिर प्रारंभ हुआ है।

किस विभाग का कार्य पता नही -
वही इस मामले को लेकर ज़ब जनपद पंचायत पथरिया के स्वच्छ भारत शाखा से जानकरी चाही गई तो कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि इसकी जानकारी नही है कौन निर्माण करा रहा है यह भी नही पता इसके लिये जिला एसबीएम अधिकारी से बात करने की बात कही.।
मुंगेली जिला समन्यवक स्वच्छ भारत मिशन - भानु पात्रे
निर्माण के बारे मे जानकारी एंव खबर के लिए जिला पंचायत सीईओ से बात करे हम लोग निरिक्षण करने जाते है।
जनपद सीईओ पथरिया - प्रदीप प्रधान
मुझे इस कार्य के बारे में जानकारी नही है एसडीओ से बात कर कुछ बता पाऊंगा वही अगर घटिया निर्माण कराया जा रहा है संबंधित इंजिनियर एंव ठेकेदार को निर्देशित कर सही कार्य कराएंगे ।



