बिजली की बढ़ी हुई दर और बेलगाम भ्रष्टाचार से आमजन और किसान परेशान - शुक्ला
पथरिया -
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर पथरिया में आज महंगी बिजली, सुशासन तिहार कार्यक्रम में हुए कथित राशि गवन तथा शासकीय विद्यालय परिसर में शराब माफियाओं की गतिविधियों के विरोध में वृहद प्रदर्शन किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
घेराव से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा ने कहा की सरकार सुशासन की बात करती है, जबकि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं चरम पर हैं। सुशासन तिहार में सार्वजनिक राशि का गबन हुआ जिसकी निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी आवश्यक है।

वही सभा मे पूर्व बिलासपुर मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा की
बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डाला है। जनता दुखी है, लेकिन सरकार मौन है।
सभा मे सम्बोधित करने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता एक जुट होकर एसडीएम कार्यालय घेराव करने पहुंचे।
जहाँ प्रशासन एंव पुलिस की टीम द्वारा सुरक्षा के लिए ऑफिस से कुछ दूर पहले बेरीगेस्ट लगाया गया था।
लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच बैरिकेड तोड़ते हुए मुख्य द्वार तक मार्च किया, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण भी रहा।
साथ ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा अपनी विभिन्न मांगो पर कार्यवाही को लेकर एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।
वही कार्यक्रम का संचालन नगर पार्षद दीपक साहू के द्वारा एंव आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राहुल राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, तिफरा ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू,प्रदेश महासचिव खुशबू वैष्णव, मुंगेली युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदय्या,,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा सुनील साहू, लोरमी आकाश वैष्णव, , निक्कू यादव, सौरभ शुक्ला, कुशल, विवेक जायसवाल, मनीष यादव, पथरिया पार्षद प्रकाश भार्गव सरगांव पार्षद कृष्णा साहू, देवेश साहू, पार्षद राकेश साहू अशोक जायसवाल अश्विनी ठाकुर पीलेस्वर वर्मा चमन वर्मा करण ठाकुर पुखराज बंजारे दिलीप साहू मनीष साहू बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।



