शिक्षा से सशक्त होगी बेटी,सशक्त होगी समाज की नींव - रघु वैष्णव
पथरिया - नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल पथरिया में दिन शुक्रवार मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 76 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
यह जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के प्रेरक नेतृत्व में बालिकाओं को शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर कर, आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल हमारी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत और सार्थक कदम है —
क्योंकि जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं, तो समाज आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव शामिल हुए ।
कार्यक्रम मे विद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष प्रमोद साहू , गणेश सोनी, बलराम जयसवाल , सभापति इंद्रजीत यादव , अजय डडसेना,

महेंद्र गुप्ता, विक्की साहू , नर्मदा पांडेय , वीरेंद्र यादव , स्कूल प्राचार्य नागेश्वर सर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।


